हिमाचल

कांगड़ा: मां बज्रेश्वरी की कृपा से मुंबई निवासी किशन 15 वर्षों से लगा रहे हैं लंगर

मां बज्रेश्वरी की कृपा से मुंबई निवासी किशन शर्मा 15 वर्षों से लगा रहे हैं लंगर।

किशन शर्मा मुंबई तिलक नगर के निवासी हैं, उनकी मां बज्रेश्वरी के प्रति अटूट आस्था है।

किशन शर्मा का कहना है कि साल 2010 में एक मित्र के माध्यम से मां बज्रेश्वरी के दर पर प्रथम बार आना हुआ, यहां आने के उपरांत मन को एक असीम शांति मिली और मन में मां के भक्तों के लिए लंगर लगाने का मां की कृपा से विचार आया।

किशन शर्मा ने प्रथम बार वर्ष 2010 में मां के भक्तों के लिए लंगर लगाया और तब से लेकर आज वर्ष 2024 तक यह क्रम मां की कृपा से लगातार चलता आ रहा है। उनके द्वारा यह लंगर वर्ष में आने वाले शरद कालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों नवरात्रों के दौरान लगाया जाता है।

किशन शर्मा लंगर का सारा सामान मुंबई से ही अपने साथ लेकर आते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा कृष्ण शर्मा को प्रशस्ति पत्र दिया गया है और उनका कहना है किशन शर्मा जैसे व्यक्तित्व के इंसान समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

किशन शर्मा का कहना है मां की कृपा मां की सब भक्तों पर और उन पर हमेशा ऐसे ही बनी रहे जिससे वे इसी तरह हर वर्ष मां के भक्तों के लिए लंगर लगाते रहें।

इस वर्ष किशन शर्मा के साथ पिंकी, नमन, नरसिंह, रानी, सुमन, सोनिया, मीरा, गौरव धनग़र, डीलर भगेल, सरोज देवी, राजवती , मोनू, वेनि, प्रिंस, भवानी शंकर, संजय, भूदेव सिंह , जानवी , कृष्णा, दिव्या, विजेन , बॉबी आदि मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

धर्मशाला का टिकट तय: बागियों के सरगना सुधीर के आगे सीएम ने अपने चहेते जग्‍गी पर खेला दांव

धर्मशाला: राज्‍यसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…

12 hours ago

नगरोटा बगवां में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए RS बाली की बड़ी बैठक

नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…

13 hours ago

10 मई से शिमला में 11वीं माउंटेन साइकिलिंग रेस, जर्सी लांचिंग पर पहुंचीं गुल पनाग

हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…

13 hours ago

केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सेना और युवाओं का अपमान किया: शर्मा

नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…

13 hours ago

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

16 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

16 hours ago