हिमाचल

हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं की जायेंगी तलाश: RS बाली

हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आर एस बाली को कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमेन नियुक्त किया है. नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने आज सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है.

पूजा पाठ के बाद आर एस बाली ने पदभार ग्रहण किया. आर एस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है.

इसी के साथ RS बाली ने विकास पुरूष जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि आज मैं विकास पुरूष जीएस बाली के बताएं हुए रास्ते व उनके द्वारा बताएं गए हर एक काम की तरफ बढ़ रहा हूं.

वहीं, पदभार ग्रहण करने के बाद आर एस बाली ने अलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है.

हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषयज्ञों व मीडिया की राय ली जायेगी. जहां भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी. वहां विकसित किया जायेगा. कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है. हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जायेंगी.

उन्होंने यह भी कहा कि जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी गई है. वो सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि नगरोटा बगवां की जनती की भी जिम्मेदारी है जिसे हम मिलकर निभाएंगे. और इस जिम्मेदारी को रात-दिन मिलकर पूरा किया जाएगा.

इसी दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जो सोच हैं. पर्यटन को आगे ले जाने की और पर्यटन एजेंडा उनकी नजर में नंबर वन है. मंत्री आरएस ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा को प्रदेश की राजधानी बनाना चाहते है. जो कांगड़ा जिला है और लॉअर हिमाचल है.

उसके अंदर भी शिमला प्रदेश की राजधानी है. तो कांगड़ा को टूरिज्म राजधानी बनाने की जो सोच है यशस्वी मुख्यमंत्री की रही है. उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं.

मंत्री RS बाली ने विकास पुरूस जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि जीएस बाली ने बहुत सी इतिहासिक चीजें की हैं और उनके पहले और उनके बाद भी बहुत से लोग रहे. उन्होंने इसमें बहुत सारा योगदान दिया की.

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

9 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

9 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago