Categories: हिमाचल

कांगड़ा का 300 साल पुराना धरोहर गरली-परागपुर देश का पहला विरासत गांव, मूलभूत सुविधाओं से वंचित

<p>हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित गरली – परागपुर गांव अपनी प्राचीन कलाकृतियों और लकड़ी की अदभुत नक्काशी और भव्य हवेलियों का अनोखा संगम है। जो अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका हैं। करीब डेढ़ सौ साल पहले यहां बनाई गई इमारतें पुरातन कलाकृतियों को दर्शाती हैं। हिमाचल सरकार ने गरली को सात मार्च, 2002 और परागपुर को 9 दिसंबर,1997 को धरोहर गांव का दर्जा प्रदान किया।</p>

<p>गरली को सूद बिरादरी का ही गांव माना जाता है। इस गांव में तो यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हर वह चीज़ है जो ज़रूरी चाहिए। जिनमें बुटेल नौण, तालाब, जजिस कोर्ट, प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर,&nbsp; चार सौ साल पुराना तालाब, नौरंग यात्री निवास, सौ साल पुरानी भव्य हवेली, वर्ष 1918 में बना एंग्लो संस्कृत हाई स्कूल वर्ष 1928 में बनी उठाऊ पेयजल योजना आदि स्थान देखने योग्य हैं। लेकिन उचित नीति व राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी से ये गांव अभी तक वह मुकाम हासिल नही कर पाया है जिसका ये हक़दार है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6644).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>हालांकि गांव के संपन्न लोगों ने अपने स्तर पर ही यहां पुराने मकानों को आलीशान होटलों में बदल दिया है जहां अमीर खान जैसे स्टार शूटिंग करने पहुंच रहे हैं।&nbsp; कई बालीवुड हस्तियां अब फ़िल्म एलबम व विज्ञापन की शूटिंग करने पहुंच रही है। जिससे स्थानीय लोगों को पर्यटन के साथ रोज़गार के अवसर भी यहां दिखाई देने लगे है। लेकिन यहां तक पहुंचने वाली सड़कें खस्ता हालत है। आसपास के मंदिर जर्जर अवस्था में है। तालाब गन्दगी से भरा पड़ा है। ऐसे में अब जरूरत है सरकार इस गांव में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करे ताकि पर्यटक यहां सुगमता से पंहुँच सकें ओर गांव के जीवन का आनंद उठा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

24 mins ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

46 mins ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

1 hour ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

1 hour ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

13 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

13 hours ago