<p>जिला आपदा प्रबंधन कांगड़ा में कोर्डिनेटर के पद पर कार्यरत रोबिन कुमार रूस में इंटरनैशनल वालंटियर फोरम के यूथ लीडरशिप प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी राकेश प्रजापति ने बताया कि प्रोग्राम का आयोजन रूस सरकार का यूथ अफेयर्स मंत्रालय कर रहा है। भारत से 14 लोगों का चयन किया गया है, जिसमें हिमाचल से रोबिन कुमार चयनित हुये हैं। वे इस कार्यक्रम के लिये 30 नवंबर को रूस के लिए रवाना होंगे।</p>
<p>उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम रूस के सोची शहर में 2 से 6 दिसंबर को आयोजित हो रहा है, जिसमें रोबिन कुमार को वहां पर वालंटियर फॉर वूमेन एम्पावरमैन्ट विषय पर 30 मिनट का भाषण देने का मौका भी मिला है। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है, उसी का नतीजा है कि भारत के युवाओं का इस प्रकार के स्त्रोत मिल रहे हैं।</p>
<p> </p>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…