Categories: हिमाचल

शहीदों को सलाम: दो दोस्तों ने साथ शुरू की जिंदगी, साथ ही दुनियां से हुए रुख़स्त

दो दोस्तों की एक अनोखी कहानी जो आज भी है क्षेत्र के लोगों की जुबानी। जी हां यहां बात हो रही है कि कारगिल में शहीद हुए हवलदार कश्मीर सिंह और हवलदार राज कुमार की, जिन्होंने एक साथ ही आर्मी ज्वॉइन की और एक साथ ही देश के लिए अपनी जान दे दी।

हमीरपुर ऊहल के शहीद हवलदार कश्मीर सिंह और बगलू के शहीद हवलदार राजकुमार ने एक साथ एक स्कूल में पढ़ाई की है और एक साथ एक ही दिन देश की सेवा के लिए भर्ती हुए। जब कारगिल का युद्ध हुआ उसमें उन्होंने डट कर दुश्मनों का सामना करते हुए देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। अनोखी बात ये रही कि जो जिंदगी उन्होंने साथ शुरू की थी, वो एक साथ ही खत्म हुई। आज भी क्षेत्र के लोग उनकी दोस्ती की मिसाल देते हैं।

भारत-पाक के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 वीर जवान देश की रक्षा करते हुए कारगिल और द्रास की बर्फीली पहाड़ियों में वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन 52 वीर जवानों में से जिला हमीरपुर से 8 जवान शहीद हुए थे, जिसमें बमसन के सबसे ज्यादा 6 जवान शामिल थे। इनकी याद में नेहरू युवक केंद्र हमीरपुर ने बमसन क्षेत्र के मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टौणी देवी में शहीदों का स्मारक बनाया है।

बमसन के अंद्राल गांव का सिपाही दिनेश कुमार जोकि 3-पंजाब रेजीमेंट में था 17 जून, 1999 को शहीद हुआ। समलेड़ा गांव का हवलदार स्वामी दास चंदेल जोकि 12-ग्रनेडियर में भर्ती था 3 जुलाई, 1999 को शहीद हो गया। इसी तरह 6 जुलाई, 1999 को कचपलाही गांव का सिपाही राकेश कुमार 27-राजपूत रेजीमेंट का, सुनहनी गांव का प्रवीण कुमार जोकि 13-जैक राइफल और बरोटी गांव का दीप चंद 13-जैक राइफल एक ही दिन वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहीं 18 जुलाई, 1999 को तनैंकर गांव का सुनील कुमार, 25-राजस्थान राइफल शहीद हुआ था।

कश्मीर सिंह के नाम पर क्षेत्र में एक स्कूल का नामकरण भी किया गया है। ऊहल गांव से 14 जैक रेजीमेंट के शहीद हवलदार कश्मीर सिंह के नाम पर सलौणी में पेट्रोल पंप खोला गया है और उनके बेटे को सेना में नौकरी मिली थी।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago