Categories: हिमाचल

हिमाचल में पहले करियाला या भगत ही हुआ करते थे लोगों के मनोरंजन का साधन

<p>देव भूमि हिमाचल में कई धार्मिक अनुष्ठान करवाए जाते हैं। जो कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ मनोरंजन का साधन भी माने जाते रहे हैं। ऐसा ही एक मनोरंजन का साधन है करियाला या भगत, जो कि रात में करवाई जाती है।</p>

<p>स्वांग के जरिये हंसी-ख़ुशी और नाटक के रूप में इसका मंचन किया जाता है। गीत, संगीत भी इसका मुख्य आकर्षण रहता है। शिमला, सोलन व ऊपरी इलाकों में इसे करियाला कहा जाता है जहां पुरुष ही औरत का भी रूप धारण कर स्वांग रचाते हैं और लोगों का मनोरंजन करते हैं। शौकीन दर्शक भी रात भर बैठकर भगत का आनंद लेते हैं।</p>

<p>जबकि निचले क्षेत्रों में खासकर कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में इसे भगत के नाम से जानते हैं। जहां रात भर नाच गाने व मज़ाक के साथ मनोरंजन के खेल चलते हैं। इसके अलावा पूर्ण भगत, कौंला साहनी, राजा भर्तृहरि के किस्से भी इस दौरान मंचन किए जाते हैं। लोग प्राचीन काल से देवताओं के नाम से भगत करवाते हैं।</p>

<p>आधुनिक मनोरंजन के साधन आ जाने के बाद अब स्वांग रचने वाले बहुत ही कम लोग बचे हैं। सुजानपुर टिहरा की भगत मंडली के मास्टर काली दास बताते हैं कि वह काफी लंबे समय से इस काम को करते आ रहे हैं। उनकी आय का साधन ही ये है। उनको इस काम से फुर्सत ही नहीं मिलती है। लेकिन नई पीढ़ी इस काम को करने में ज़रा भी रुचि नहीं दिखाती है। इसलिए शायद ये कला उनके साथ ही ख़त्म हो जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

15 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago