हिमाचल

केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर सर्किट हाउस में केन्द्रीय सूचना प्रसारण , खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और जिस देश ने 200 साल भारत राज किया है उसको पीछे छोड कर भारत ने अर्थव्यवस्था में पांचवा स्थान पाया है जोकि बहुत बडी उपलब्धि है.

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंग्रेज चले गए है लेकिन उनकी मानसिकता कांग्रेस के साथ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाति, धर्म , क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम किया हे और जब सता से दूर हुए है तो परिवार और पार्टी का अस्तित्व बचाने में लगे हुए है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हर राज्य में सफाई होना शुरू हो गई है अब राहुल गांधी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए विदेशों में समय ज्यादा बिताते है. वहीं भाजपा में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है और दुनिया की पहली पांच अर्थव्यवथाओं में भारत शामिल है.

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के माडल को अपनाने के बयानों पर कहा कि केजरीवाल का मॅाडल फेल हो गया है और स्वास्थ्य मंत्री जेल में और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों की सरकार है. केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेरोल्ड घोटाले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने हजारों करोड रूपये के पैसे का दुरूपयोग किया है इस बारे में मीडिया केा पूरी दुनिया को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है तो कांग्रेस तड़प रही हैं. उन्होंने कहा कि नेशनल हेरोल्ड मामले में जल्द कांग्रेस और गांधी परिवार पर गाज गिरेगी.

Neha

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

45 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago