<p>जिला कांगड़ा के मारंडा में 21 साल के केशव सूद पासिंग आउट परेड में 21 साल के केशव सूद भी भारतीय नौसेना में अधिकारी बन गए। भारतीय नौसेना अकादमी ऐजेमला केरल में नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह की उपस्थिति में आयोजित भव्य आयोजन हुआ। आधारशिला स्कूल दैहण से बारहवीं तक करने के उपरांत ही उनका चयन भारतीय रक्षा अकादमी में हो गया था। चार साल का कठिन शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत लेफ्टिनेंट के पद पर नवाज़ा गया।</p>
<p>केशव सूद के पिता कमल सूद क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष हैं और माता मीनाक्षी सूद गृहणी हैं। केशव ने बताया कि उन्हें नौसेना में जाने की प्रेरणा दादा किशोरी लाल सूद से मिली जो स्वयं भी नौसेना में थे। इस अवसर पर आधारशिला स्कूल के निदेशक राकेश खेर, प्रिंसिपल संजय खेर और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की और परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…