हिमाचल

शाहपुर के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर, हर पंचायत को मिलेगी वरियता: पठानिया

धर्मशाला, 4 मार्च: विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मकरोटी पंचायत में जल शक्ति विभाग द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना लदबाड़ा के सुधारीकरण के अन्तर्गत नलकूप मकरोटी का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में समान विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत को वरियता देते हुए शाहपुर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल में विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतो में विकास की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को जनता के आशीर्वाद से मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे। शाहपुर की जनता की आवाज विधानसभा में हमेशा बुलंद की जाएगी, जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस न करें। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के दुःख दर्द को दूर करने के लिए समय समय पर खाद बीज एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। सिंचाई की कूहलों को ठीक करके किसानों के खेतो तक पानी पहुचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से बनने बाली भैरू मकरोटी सड़क एवं पुल को जल्द तैयार कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। विधायक पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार पांच साल पूर्ण बहुमत से जनता की सेवा करेगी। उन्होनंे कहा कि आज विरोधी पार्टी धन बल के जोर पर जनता की चुनी हुई सरकार को तोड़ने के सपने देख रही है जो कि उनके सपने कभी पूरे नही होंगे। उन्होंने कहा कि जनता का दिया आशीर्वाद विपक्ष के नेताओं को रास नही आ रहा है और जनता के बहुमत को तोड़ने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डेढ़ साल में जनता की सेवा करके और उनके दुःख दर्द को समझ कर जनता के हितों में अहम फैसले लिए जिसके कारण उन्होंने जनता जे दिलो में अपनी जगह बनाई है।
यह की घोषनाएं
इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने मकररोटी पंचायत की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप अनेक घोषनाएं की। उन्होंने कहा कि मकरोटी पंचायत को पटवार सर्कल बनाया जाएगा। यहां पशुपानल विभाग सेंटर को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि अम्बबाड़ी, मुंदला, मकरोटी पंचायत में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि समाध तक सड़क पक्की की जायेगी तथा त्रेम्बला को सड़क से जोड़ने के लिए गज खड्ड में पुल बनाया जाएगा।
पंचायत ने जताया आभार
विधायक के पहुचने पर स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। डेढ़ बर्ष में मकरोटी पंचायत को लगभग 10 लाख रूपये के विकास कार्यो को देने पर प्रधान, उप प्रधान एवं सभी पंचायत के सदस्यों और स्थानीय जनता ने विधायक का आभार जताया। उप प्रधान विजय सिंह ने कहा कि पहली बार हुआ कि डेढ़ बर्ष में मकरोटी पंचायत की स्थानीय जनता के विकास को विधायक केवल सिंह पठानिया ने धन उपलब्ध करवया जिसका मैं ओर मेरी स्थानीय जनता तहदिल से धन्यवाद करती है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, प्रधान कृष्ण कुमार, उपप्रधान विजय सिंह, प्रेम मेहरा, शारदा देवी, दया देवी, माया देवी, सारिका देवी, पूर्व प्रधान अजय कुमार, पूर्व प्रधान मंजू देवी, पूर्व ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, बलबीर चौधरी, रजिंदर वालिया, भट्टू,सरिता सैनी, रेखा चौधरी, वीना चौधरी, मधु बाला, प्रवीण कुमारी, बलजीत कौर, रीना पठानिया, देश राज, पवन कुमार, सुरजन सिंह, उपमण्डल अधिकारी करतार चंद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकज सूद, अधिशासी अभियंता एचपीटीसीएल संदीप चौधरी, गज प्रोजेक्ट अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago