हिमाचल

6 मार्च को होगा कार्यक्रम और 550 महिला मंडलों को किए जाएंगे चेक वितरित

4 मार्च, नगरोटा: 8 मार्च का दिन पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। नगरोटा बगवां में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 6 मार्च को गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला दिवस कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली मुख्य अतिथि बनकर मौजूद रहेंगे। इस विशेष मौके पर आर.एस बाली द्वारा नगरोटा बगवा के गांधी ग्राउंड में 550 पंजीकृत महिला मंडलों को चेक वितरित किए जाएंगे जिसमें प्रत्येक महिला मंडल को 11000 रुपए की राशि महिला मंडल के उत्थान के लिए दी जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नगरोटा गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने पार्टी के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में महिला मंडलों को चेक वितरित करने के अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में की गई विभिन्न घोषणाओं के शिलान्यास भी आर.एस बाली द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने सभी महिला मंडल सदस्य और कार्यकर्ताओं से महिला दिवस के इस कार्यक्रम पर पहुंचने का आग्रह किया है।

इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सहित प्रदेश सचिव अजय वर्मा, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, बीडीसी अध्यक्ष अंजना देवी, महासचिव अरुण कटोच , महासचिव अजय सिपहिया, बलदेव चौधरी, धर्मचंद, कुलदीप जोंकी, धनीराम, निर्मल पाराशर, अजय पनियारी, रविंद्र सैनी, सुरेश कोंडल, सुनील जोनू, स्वरूप चौहान, हंसराज, करमचंद और डीपी कालो मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago