हिमाचल

केलांग: अटल टनल होकर सुबह 9 बजे से पर्यटकों को लाहौल आने की अनुमति

अटल टनल होकर सुबह 9 बजे से पर्यटकों को लाहुल आने की अनुमति
सिस्सू के बाद अब जिस्पा-दारचा भी पर्यायकों के लिए खुला
वेकेंड में ट्रेफिक व्यवस्था को तैनात होंगे अतिरिक्त पुलिस बल-मयंक
केलांग: लाहौल आने वाले पर्यटकों को लेकर जिला प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों को अब अटल टनल होकर सुबह 9 बजे लाहुल पहुंच कर दोपहर 3 बजे वापसी करनी होगी। वही प्रशासन ने सिस्सू के बाद अब जिस्पा और दारचा को भी सेलानियों के लिए खोल दिया है।
जबकि दारचा-जिस्पा जाने वाले सैलानी केलांग से सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जा सकेंगे। नए आदेश के तहत  मौसम साफ रहा तो सैलानी अब अटल टनल से करीब 70 किमी आगे दारचा  तक जा सकेंगे। लेकिन इसके लिए पर्यटकों को पुलिस की कुछ शर्तों को मानना होगा। सड़क निरीक्षण के बाद एसपी मयंक चौधरी ने यह बात कही।
मयंक चौधरी ने कहा कि लाहौल स्पीति अब सेलानियों के लिए पसंदीदा सैरगाह बन गया है। लेकिन बर्फबारी के बाद इस इलाके में सफर जोखिम भरा हो जाता है। एसपी ने बताया कि मौसम साफ रहने की सूरत में पर्यटक अब अटल टनल से करीब 70 किमी आगे दारचा तक जा सकेंगे।
लेकिन केलांग से सटे शक्स नाला से सेलानियों को सुबह 10 और दोपहर 2 बजे तक दारचा की तरफ जाने की इजाजत होगी। शक्स नाला से आगे जाने से पहले वाहन चालक को आधार कार्ड या कोई अन्य दस्ताबेज पुलिस के पास जमा करनी होगी। ताकि निर्धारित समय अवधि में सैलानी वापस लौटे।
मयंक चौधरी ने कहा कि वेकेंड में अटल टनल के आसपास सेलानियों की संख्या कई गुना बढ़ जाता है। लिहाजा इस दौरान ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अटल टनल और कोकसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
कहा कि मैदानी इलाकों के लोग जमी बर्फ के ऊपर वाहन चलाने में दक्ष नही। ऐसे में दुर्घटना का हमेशा अंदेशा बना रहता है। एसपी ने कहा कि अटल टनल और कोकसर के आसपास सड़क किनारे जमी बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ और लोनिवि के अधिकारियों से बात की गई है ताकि एक समय मे सड़क से दो वाहन आसानी से वाईपास हो सके।
जिस्पा में पर्यटन कारोबारियों से बैठक कर उन्हें कहा गया है कि पर्यटकों को लाहौल की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को लेकर सही तरीके से गाइड करें। कहा कि मौसम साफ रहने की सूरत में सैलानी कोकसर से आगे ग्राम्फू तक जा सकते हैं।
Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

1 hour ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago