Categories: हिमाचल

किन्नौर: सेना का सर्च ऑपरेशन रहा कामयाब, हिमस्खलन की चपेट में आए 5 जवानों का किया गया रेस्क्यू

<p>हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुए हिमस्खलन के बाद फंसे सेना के 5 जवानों का शुक्रवार रात को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि ये जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। फिलहाल इसकी अभी तक आर्मी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यहां कुल 11 जवान बर्फ की चपेट में आए थे। उनकी तलाश के लिए सेना, भारत-तिब्ब्त सीमा बल (ITBP) और पुलिस की टीम ने ऑपरेशन चलाया था। एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 5 जवान उसी दिन बचा लिए गए थे। जानकारी के अनुसार जवान नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन ठीक करने गए थे।</p>

<p>अधिकारियों के मुताबिक, सेना के 16 जवान तिब्बत सीमा के पास नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान शिपकिला के पास हिमस्खलन हुआ। जवानों की तलाश में 150 जवानों को लगाया गया था। रिपोर्ट्स में पहले आशंका जताई गई कि पांचों जवान शहीद हो गए, लेकिन आखिर में इन्हें बचा लिया गया।</p>

<p>किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपाल चंद ने बताया कि हिमस्खलन में फंसकर शहीद हुए जवान की पहचान राकेश कुमार (41) के तौर पर हुई। वह हिमाचल में बिलासपुर जिले के घुमरपुर गांव के रहने वाले थे। हिमस्खलन की चपेट में आए सभी जवान जम्मू-कश्मीर राइफल्स के हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

11 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

11 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

11 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

11 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

11 hours ago