Categories: हिमाचल

किन्नौर: हिमस्खलन में दबे तीसरे जवान का शव बरामद , 3 अन्य के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

किन्नौर जिला की पुह तहसील के नमज्ञा डोगरी में ग्लेशियर में दबे चार जवानों में से एक और का शव बरामद किया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर के नमज्ञा डोगरी में 13वें दिन चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक और जवान का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार शहीद जवान की पहचान गोंविंद छेत्री निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है।

अभी भी बर्फ में तीन जवान दबे हुए हैं। जिन्हें ढूंढ निकालने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें 2 मार्च को भी सोलन जिला के नालागढ़ के रहने वाले जवान राजेश ऋषि का शव बरामद किया गया था। जिनका रविवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को 13वें दिन आर्मी, आईटीबीपी व अन्य रेस्कयू टीम ने एक और जवान का शव ग्लेशियर से निकाला है।

गौरतलब है कि पुह उपमंडल के नमज्ञा डोगरी नाम की जगह पर बुधवार 20 फरवरी को ग्लेशियर की चपेट में 6 जवान आए थे। जिनमें से एक जवान को तुरंत प्रभाव से निकाल दिया गया था और एक का शव बीते रविवार बरामद हुआ था। सोमवार को एक और जवान का शव बरामद किया गया।

वहीं, 3 जवान अभी भी लापता हैं। लापता जवानों की खोज में इलेक्ट्रॉनिक रडार डिटेक्टर, मैटल डिटेक्टर व खोजी कुत्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। बर्फ को करीब 5 से 6 फीट गहरा खोद कर लंबी पट्टी बनाई जा रही है, ताकि इसमें खोजी कुत्ते के अलावा इलैक्ट्रॉनिक रडार के जरिए जवानों को तलाशा जा सके।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

20 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

20 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

20 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

20 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

20 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago