<p>किन्नौर जिला में मंगलवार सुबह HRTC की दो बसें हादसे का शिकार हो गई। ये दोनों हादसे अगल-अलग स्थान पर पेश आए हैं। दोनों हादसे HRTC बसों के निजी वाहनों से टक्कर हो जाने से पेश आए हैं। हालांकि इन हादसों में किसी भी प्रकार के जानी नुकासन की खबर नहीं है लेकिन बसें और निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। </p>
<p>पहला हादसा सुबह 6 बजे के करीब रिकांगपिओ से चंडीगढ़ जा रही HRTC बसे के साथ पेश आया है। जानकारी के मुताबिक चौरा से दो किलोमीटर पीछे अंधा मोड़ पर बस की ऑल्टो कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में किसी प्रकार को कोई जानी नुकसना नहीं हुआ है लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। </p>
<p>वहीं, दूसरा हादसा सुबह 7 बजे के करीब रिब्बा- रिकांगपिओ से चंडीगढ़ जा रही HRTC बस के साथ पेश आया। हादसा ककस्थल नामक स्थान पर पेश आया है। यहां HRTC बस की एक टिप्पर के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…