Categories: हिमाचल

स्मार्ट सिटी के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं को दें गति: किशन कपूर

किशन कपूर ने डीआरडीए के सभागार में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 334 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इसके  अतिरिक्त 296 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्लान तैयार किया जा रहा है। 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है और 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। जिनका कार्य भी शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियाजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 41.74 करोड़ रुपये की लागत से जीआईएस वेब पोर्टल, धर्मशाला स्मार्ट सिटी वेबसाईट, ई-नगरपालिका, भूमिगत डस्टबिन, समावेशी स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट क्लासरूम, रूफटॉप सोलर प्लांट और रूटजोन सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं।

किशन कपूर ने कहा कि इस परियोजना में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की परोक्ष भूमिका है।  4.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दलाई लामा मंदिर पार्किंग, 9 करोड़ रुपये की लागत से बैरियर फ्री बस शेल्टर का निर्माण कार्य तथा 3.84 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले पर्वतारोहण संस्थान के होस्टल का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि शहर को सुन्दर बनाने के लिए 24.92 करोड़ रुपये की लागत से 7000 एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाई जाएंगी जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 23.64 करोड़ रुपये की लागत से पैदल यात्री अनुकूल सड़कों का कार्य प्रगति पर है। 20 करोड़ रुपये की लागत से एचआरटीसी के माध्यम से शहर के लिये 15 इलैक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं, और शहर में विभिन्न स्थानों पर 10 चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किये जा रहे हैं। इन बसों के आने से शहर में पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी और शहर को आधुनिक परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहर को सुन्दर बनाने के लिये अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि उनके सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत सभी कामों का अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि शहर साफ-सुथरा रहे। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत लंबित कार्यों को समयबद्व पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम एवं एमडी और सीईओ स्मार्ट सिटी प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यन्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

10 mins ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

31 mins ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

2 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

2 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

3 hours ago