<p>ऊपरी शिमला का ठियोग-हाटकोटी मार्ग कोटखाई के निहारी के पास अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार निहारी के पास सड़क पर एक बड़ा ट्राला खराब हो गया है। इस कारण वहां पर आवाजाही ठप हो गई है।</p>
<p>ट्राले को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक मार्ग नहीं खुल पाया है। कोटखाई-खड़ापत्थर मार्ग पर वाहन दोनों और फंसे हैं।</p>
<p>वहीं, खड़ापत्थर और कोटखाई से छोटे वाहन वाया टाहू-थरोला होकर आ-जा रहे हैं, जबकि बड़े वाहन खड़े हैं। कुछ बसों में सवारियों की अदला-बदली भी की जा रही है, जबकि कुछ बसों में सवारियां बैठी हैं और वह ट्राले के ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। ऊपरी शिमला में सेब सीजन भी रफ्तार पकड़ने लगा है ऐसे में सेब से लदे वाहन भी जाम में फंस गए है।</p>
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…
कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…
पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…