हिमाचल

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

 

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी गठित की गई है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला विधानसभा में भी उठा था, जिस पर दोनों दलों ने सहमति जताई थी। सदन में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की ओर से कमेटी के गठन को लेकर वक्तव्य दिया गया था और उन्हें इसके लिए अधिकृत किया था।उन्होंने कहा कि विधानसभा की प्रणाली के तहत बीते कल 7 सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। जिसके अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह चौहान बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि कमेटी अपनी सिफारिश देगी इसके बाद इस पर कानून बन पाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी को अन्य एजेंसी से भी राय लेने के लिए मुक्त रखा गया है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जिन अतिक्रमणों की बात हो रही है वह एक रात में नहीं हुए।यह सभी राजनीतिक दलों का सामूहिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का वह धन्यवाद करते हैं। क्योंकि पूरे माहौल के बीच प्रदेश की जनता की भावनाओं को भड़काने का प्रयास हुआ मगर जनता ने संयम बनाए रखा।

पांच राज्यों के कन्वीनर बने पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उत्तर भारत में पांच राज्यों का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। इसके लिए कुलदीप सिंह पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 2 साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट असोसिएशन के विभिन्न सम्मेलनों में जाने और अपने विचार रखने का मौका मिला।उन्होंने कहा कि अब आने वाले 1 साल के दौरान उत्तर भारत के पांच राज्यों में जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में कन्वीनर की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभाओं की लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए वह अपना पूरा योगदान देंगे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

9 hours ago