हिमाचल

कुलदीप राठौर बोले बीजेपी दफ्तर में बनाए गए हैं एग्जिट पोल

कांग्रेस ने एक्जिट पॉल पर उठाए सवाल, कुलदीप राठौर बोले बीजेपी दफ्तर में बनाए गए हैं एग्जिट पोल, फैलाई जा रही सनसनी।

प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर की कार्यवाही और प्रभावितों को मुवावजे की मांग।

एग्जिट पॉल के नतीजों के अनुसार एनडीए देश में तीसरी बार प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। लेकिन कांग्रेस ने एग्जिटपॉल पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि एग्जिट पॉल का क्या आधार हैं यह बताया जाना चाहिए।

कुलदीप राठौर ने कहा कि एग्जिट पॉल बीजेपी दफ्तर में बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पॉल देश में सनसनी पैदा करते हैं। इनका आधार क्या हैं ये चैनलो को बताना चाहिए कि कितने लोगों कि राय ली गई। कहीं कोई मिडिया से जुडा व्यक्ति मतदान केन्द्रो पर सर्वे करता हुआ नजर नहीं आया।

राठौर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश और बाहर भी प्रचार किया लेकिन कहीं भी लोग बीजेपी के प्रति उत्साहित नहीं दिखें। बीजेपी ने मुद्दों के बजाए व्यक्तिगत छींटाकसी और साम्प्रदायिक ध्रुविकरण की राजनीती की हैं। भाई को भाई से लड़ाने का काम किया।

विपक्ष ने मुद्दों की राजनीती की है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जनता का था जनता ने फैसले को ईवीएम में कैद कर दिया हैं। चार जून को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। एग्जिट पोल से अधिकारियों पर मनोविज्ञानिक दबाव बनाकर ये बताने का प्रयास किया जा रहा हैं कि बीजेपी सत्ता में आ रहें हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा और पूरा विश्वास हैं कि इंडिया गठबंधन सत्ता में वापिस आएगा और लोकतंत्र को बचाने के प्रण के साथ आगे बढ़ेंगे।

वन्ही कुलदीप राठौर ने जल रहे प्रदेश के जंगलों को लेकर अपनी सरकार और वन विभाग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आग से प्रदेश में गर्मी बढ़ गई हैं। जंगलो में आग की घटनाएं बढ़ी हैं पहले अधिकारी चुनाव में व्यस्त होने की बात कह रहे थे लेकिन अब अधिकारी क्या कर रहें हैं? अधिकारी क्या केवल तन्खाव लेने के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सीएम के समक्ष मामला उठाया हैं। सीएम आग की घटनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है और जिन लोगों के घर और बगीचे जले हैं उन्हें मुवावजा दिया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि वह जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं। जनता की आवाज़ उठाने से वे पीछे नहीं हटते। कोताही बरतने वालों पर सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago