Categories: हिमाचल

कुल्लू: 24 घंटे में 127 किलो चरस और 295 किलो गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

<p>हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। पुलिस ने इसी के तहत सूबे की सबसे बड़ी चरस की खेप पकड़ी है। वहीं, 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बंजार के श्रीकोट पंचायत के सजाहु गांव में 122 किलो चरस और 295 किलो गांजा के साथ 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस ने उक्त गांव को सील भी कर दिया है।</p>

<p>मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस की टीम ने जंगल मे दबिश दी। जहां पर चरस के सप्लायर व डिलीवरी लेने वाले 2 लोगों को धर दबोचा गया और नशा माफिया के कब्जे से 111 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसी गांव के 2 लोगों के ठिकानों में रेड की गई तो एक आरोपी के कब्जे से भी 11 किलो 588 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी के कब्जे से 2 गेर लाइसेंसी बन्दूक भी बरामद की गई हैं। दूसरे आरोपी के कब्जे से भी 295 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।&nbsp;</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सयुंक्त टीम में 27 लोग शामिल थे और पैदल भी टीम को सफर तय करना पड़ा है। टीम ने 111 किलो चरस संग 2 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया। वहीं, 2 लोगों के ठिकानों पर जब रेड की गई तो उनसे भी 11 किलो 588 ग्राम चरस बरामद किया गया। अब 24 घण्टे में कुल्लू पुलिस ने 127 किलोग्राम चरस व 300 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि आनी में भी 4 किलो 505 ग्राम चरस संग 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले वर्ष बंजार पुलिस ने 42 किलो चरस के साथ 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन की फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर अब तक तीन करोड रुपए की अवैध संपत्ति को भी जब्त किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

9 mins ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

1 hour ago

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत

  Hamirpur: देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट…

2 hours ago

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

3 hours ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

5 hours ago