Categories: हिमाचल

कुल्लू: लाहौल से रेफर पांच मरीजों सहित 8 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

<p>जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से 5 मरीजों सहित 8 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन ने मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए प्रदेश सरकार से हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की थी जिसके चलते आपातकालीन एयर उड़ान लाहौल के लिए भरी गई और रेफर किए गए मरीजों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भुंतर एयरपोर्ट लाया गया जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। अब यहां इन मरीजों का उपचार चल रहा है।</p>

<p>रेफर किए गए इन मरीजों में एक गर्भवती महिला और एक ऑर्थो का मरीज गंभीर बताया जा रहा है। जबकि इसके साथ साथ दो अन्य मरीज भी एयरलिफ्ट किए गए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति को दूसरे जिला से जोड़ने वाला रोहतांग दर्रा मार्ग अभी बहाल नहीं हो पाया है जिस कारण घाटी के लोगों की आवाजाही हवाई सेवाओं पर ही निर्भर है। इसके साथ ही रोहतांग टनल के माध्यम से वाहनों की आवाजाही को अभी अनुमति नहीं दी गई है। जिसके चलते आपातकालीन हवाई उड़ान करनी पड़ी है। कुल्लू स्थित हवाई सेवा लाईजनिंग अधिकारी आशोक ने बताया कि हैलीकॉप्टर के माध्यम से मरीज प्रेम प्यारी, युगल किशोर, शिल्पा, नीलम के अलावा तीन तिमारदार सुरेंद्र, रामदास, दिनेश नोरबू को एयरलिफ्ट किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

30 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

59 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

1 hour ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

1 hour ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago