Categories: हिमाचल

कुल्लू: सैंकड़ों देव वाद्य यंत्रों के साथ हुई ब्यास आरती, हजारों दीयों से ब्यास का तट हुआ रोशन

<p>जिला कुल्लू मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर मौहल नेचर पार्क में ब्यास के किनारे सैंकड़ों वाद्य यंत्रों की धुनों पर ब्यास आरती का आयोजन किया गया। मौहल स्थित वन नेचर पार्क में ब्यास नदी के किनारे महाआरती करीब 5 बजे आरंभ हुई। इस कार्यक्रम में वन एवं परिवहन खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन कुल्लू और पुजारी संघ को बधाई दी। जिला प्रशासन कुल्लू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 5 हजार के करीब लोगों ने शिरकत की और हजारों दीये जलाकर ब्यास के तट को रोशन किया।</p>

<p>गौरतलब है कि जिला में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच भी घाटी के लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन को लेकर प्रशासन व देव समाज के लोगों ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया था। बजंतरियों की स्वरलहरियों से देव घाटी गूंज उठी। आरती आयोजन में 161 पंडितों ने परंपरागत तरीके से ब्यास आरती की। ब्यास महाआरती की पूजा में 21 कलश और 151 पंडित बैठे। 200 से अधिक बजंतरी भी महाआरती में शामिल हुए। ब्यास आरती आटे, मिट्टी के दीये और पत्तों के डोने से की गई।</p>

<p>डीसी कुल्लू के अनुसार इस ब्यास आरती के आयोजन का मक्सद विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

7 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

48 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

20 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago