Categories: हिमाचल

कुल्लू: बिजली महादेव और कार्तिक स्वामी का 15 वर्षों बाद हुआ मधुर मिलन

<p>देवों के देव बिजली महादेव के पुत्र देवता कार्तिक स्वामी की इच्छा पर 15 वर्षों के बाद खराहल घाटी के अराध्य देव भगवान बिजली महादेव से भव्य देवमिलन हुआ। खराहल घाटी की पहाड़ी पर समुद्र तल से लगभग 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बिजली महादेव के मंदिर में भव्य देव मिलन से माहौल देवमय हो गया है। 15 वर्षों के बाद हुए भव्य देव मिलन से पूरी घाटी भक्तिमय हो गई है। इससे देवता कार्तिक स्वामी इच्छा पर यह धार्मिक देवमिलन का कार्यक्रम किया गया।</p>

<p>शुक्रवार को बिजली महादेव में बेटा कार्तिकेय अपने पिता बिजली महादेव से मिलने पहुंचे। मनाली घाटी के आराध्यदेव एवं भगवान शिव-पार्वती के श्रेष्ठ पुत्र कर्तिकेय घाटी की परिक्रमा पर थे। अपने आराध्यदेव के साथ घाटी के सैंकडों देवलू भी परिक्रमा पर निकले। 15 साल बाद शुक्रवार को बिजली महादेव में पिता पुत्र का भव्य मिलन हुआ। भगवान कार्तिकेय के साथ 5 गांव कन्याल, सिमसा, छियाल, गधेरनी एवं मढ़ी के लोगों ने भी यात्रा में भाग लिया।</p>

<p>कार्तिकेय के पुजारी केशव राम शर्मा, मकरध्वज शर्मा और कारदार युवराज ने बताया कि आराध्यदेव 15 साल बाद घाटी की परिक्रमा पर निकलते हैं। इस दौरान सभी देव स्थलों में कर्तिकेय अपने देवलूओं संग दस्तक देकर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बिजली महादेव के पुजारी मदन ने बताया कि देवता कार्तिक स्वामी ने इच्छा जाहिर की थी कि पिता बिजली महादेव से मिलन करना है। जिस पर कारदार व हारियानों से समय निकाला और कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज भव्य देवमिलन हुआ।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2152).jpeg” style=”height:952px; width:480px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

28 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

43 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

1 hour ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago