Categories: हिमाचल

कुल्लू: सरकारी कर्मचारियों ने नए साल पर मनाया ‘काला दिवस’

<p>कुल्लू जिला में सरकारी कर्मचारियों ने काले बिले लगाकर नए साल के मौके पर काला दिवस मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद डोगरा की अध्यक्ष में कर्मचारियों ने उपायुक्त कुल्लू यूनुस के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पुरानी पैंशन बहाली की मांग की। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कर्मचारियों के ज्ञापन को शीघ्र मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।</p>

<p>एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद डोगरा ने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन की बहाली मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2004 के बाद सरकारी विभागों में कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के में लिया गए है जिसमें कर्मचारियों को एनपीएस कर खामियों के कारण सेवानिवृति पास लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन में कर्मचारियों को अच्छे लाभ मिलते थे। प्रदेश में सभी कर्मचारियों नई पेंशन को खत्म कर पूरानी पेंशन की मांग कर रहे है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि 2004 के बाद विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी नया साल नहीं मना रहे हैं बल्कि काले बिले लगातार विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम में सेवानिवृति के बाद कर्मचारियो को 500 से 1500 रुपए तक पेंशन मिल रही है जिससे कर्मचारियों को बुढ़ापे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दृष्टिपत्र में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात की थी और कर्मचारियों ने धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री से मिलकर पूरानी पेंशन लागू करने की मांग की है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनपीएस के कर्मचारी सभी जगह पर काला बिले लगाकर काला दिवस मना रहे है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि एनपीएस को खत्म करने के लिए एक पेंशन कमेटी का गठित करने की बात की थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

विभाजन की सोच अब कांग्रेस को विभाजित करने लगी है: राजीव भारद्वाज

कांगड़ा, देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है।…

28 mins ago

निर्वाचन विभाग ने किया 88 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने…

30 mins ago

खनन माफिया ने शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा : मुख्यमंत्री

बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनता की संपदा को…

32 mins ago

सांप्रदायिक,घोर जातिवादी व परिवारवादी है कांग्रेस : कंगना

मंडी, कुल्लू, मंडी लोकसभा प्रत्याशी का कंगना रनौत ने आज लाहौल स्पीति के उदयपुर व…

35 mins ago

धर्मशाला में 24 और 25 को बिजली बंद

धर्मशाला, 22 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

36 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1438 ने डाला पहले दिन घर से वोट

घर-घर पहुंचीं पोलिंग पार्टी, मतदान को लेकर उत्साहित दिखे बुजुर्ग और दिव्यांग मतादाता  कांगड़ा-चम्बा संसदीय…

3 hours ago