Categories: हिमाचल

कुल्लू: बिलासपुर से लाहौल भेजे जा रहे HRTC के चालक परिचालक भुंतर में होंगे क्वारंटाइन

<p>प्रदेश सरकार द्वारा पहली जून से एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने के एलान के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों को जनजातीय जिला लाहौल स्पीति भेजा जा रहा है। इसके लिए बिलासपुर से एचआरटीसी के 19 चालक परिचालक और अन्य कर्मचारियों को लाया गया है। लेकिन इन सभी को भुंतर के जनजातीय भवन में क्वारंटाइन पर भेज दिया है और सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल निगेटिव आने के बाद उन्हें लाहौल भेजा जाएगा। बिलासपुर में निगम के एक परिचालक के कोरोनो पॉजिटिव आने के बाद निगम ने ऐतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।</p>

<p>क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी केलांग मंगल चंद मनेपा का कहना है कि एचआरटीसी का स्टाफ बिलासपुर से आ रहा था लेकिन बिलासपुर में एक परिचालक के कोरोना पॉजिटव होने के कारण इन कर्मचारियों को कुल्लू जिला के भुंतर स्थित जनजातीय भवन में रखा गया है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों के अनुसार एचआरटीसी के कर्मचारियों में 1 इंस्पैक्टर, 10 चालक, 5 परिचालक, 1 टायर मैंन, 1 फीटर और एक हैल्पर शामिल है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

3 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

4 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

4 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

4 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

4 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

4 hours ago