हिमाचल

कुल्लू: जमलू देवता के आदेश पर ऐतिहासिक मलाणा गांव में शराबबंदी लागू

विश्व के सबसे प्राचीन लोकतंत्र वाले गांव मलाणा में ऋषि जमदग्नि (जमलू ऋषि) के आदेश पर शराबबंदी लागू हुई है। अब इस गांव में कोई भी ग्रामीण शराब, चीकन और अंडे का सेवन नहीं कर सकेगा। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति का हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा। देवता के आदेश पर पंचायत ने तुरंत इस फैसले को लागू कर दिया है। इस संबंध में गांव के बाहर बोर्ड भी लगा दिया गया है।

इसके अलावा गांव में कुल्लू जिला से बाहर का कोई भी व्यक्ति या मजदूर गांव में रात नहीं काट सकेगा। इससे पहले गांव में सैलानियों को किराये पर रखने, घरों का इस्तेमाल गेस्ट हाउस के रूप में करने पर पाबंदी थी, लेकिन मिस्त्री या अन्य मजदूर को कुछ समय से गांव में रखा जा रहा था। इस पर देवता ने नाराजगी जताई है। आदेशों की अवहेलना से नाराज होकर देवता ने पुजारी के माध्यम से अब यह नया कानून लागू किया है।

बता दें कि बीते कुछ साल से गांव बार-बार आगजनी की घटना को लेकर लोगों ने देवता जमलू के दरबार में अरदास की। देववाणी में गुरु ने आगजनी के पीछे का कारण लोगों में बढ़ता आधुनिकतावाद और शराब और मांस को बताया है। इसके सेवन से लोग अपने ऊपर संयम नहीं रख पा रहे हैं। इसके कारण देवता के स्थान से पवित्रता कम हो रही है।

देव आदेश अनुसार पंचायत में फैसला पास किया है कि मलाणा गांव के भीतर न कोई शराब पीएगा ना बेचेगा। ना ही मासांहार का प्रयोग करेगा। अगर कोई मांस या शराब का सेवन करता हुआ पाया गया तो पहली बार 10000 रुपये फाइन होगा। दूसरी बार उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा शराब या अंडा, मांस और मछली बेचता पकड़ा गया, उस पर 10000 का जुर्माना होगा।

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

57 mins ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

2 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

2 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

2 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

2 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

2 hours ago