<p>कुल्लू के कांगती में युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार दंपत्ति को 3 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद फिर से न्यायलय में पेश किया गया। यहां से उन्हें अब 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।</p>
<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कांगती में हुई रणधीर की हत्या मामले में उसके भाई शेर सिंह और भाभी चुन्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायलय में पेश करने के बाद 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा था। अब मंगलवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को फिर से न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।</p>
<p>उन्होंने बताया मृतक के शव को फोरेंसिक जांच के लिए मंडी भेजा था। पुलिस को फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद उसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल, गिरफ्तार दोनों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।</p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…