हिमाचल

लाहौल-स्पीति: 2 नवंबर से दारचा से आगे नहीं जा पाएंगे वाहन, जिला प्रशासन ने लगाई रोक

मौसम विभाग ने हिमाचल में 1 और 2 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का आशंका जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रसासन लाौहल-स्पीति ने 2 नवंबर से मनाली-सरचू मार्ग पर दारचा से आगे सिविल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि 2 नवंबर को ही मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा मौसम के खराब रहने का अलर्ट भी दिया है। उन्होंने कहा कि चूंकि अब सर्दी का पीक सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में 2 नवंबर से दारचा के आगे वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है ताकि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में जान- माल का नुकसान न हो।

ग्रांफू-लोसर मार्ग 2 नवंबर से रहेगा बंद

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रांफू से लोसर मार्ग भी वाहनों के लिए 2 नवंबर से बंद किया जा रहा है। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे लाहौल- स्पीति जिले में होने वाली बर्फबारी और ग्लेशियर के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि बर्फबारी से दारचा के आगे और ग्रांफू से आगे लोसर के बीच सड़क मार्ग वाहन चालकों के लिए ग्लेशियर व फिसलन के कारण दिक्कतों का पहाड़ बन जाता है और जीवन के लिए खतरा अलग से। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा एहतियात को लेकर समय -समय पर जारी एडवाइजरी को अनदेखा न करें।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago