Categories: हिमाचल

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लैंडस्लाइड

<p>जिला सोलन के कंडाघाट के पास कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंस गया है। इससे हाईवे पर वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से ठप हो गया। हाईवे पर अचानक दरारें आने से फिलहाल ट्रैफिक को रोक दिया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सोलन के नजदीक कंडाघाट के क्यारी मोड़ पर देर रात भारी लैंडस्लाइड हुआ है। जिसके बाद हाईवे पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। हाईवे पर अचानक भूस्खलन होने और दरारें पड़ने के बाद प्रशासन ने ट्रैफिक को रोक दिया है।</p>

<p>यातायात पूरी तरह से ठप होने और हाईवे पर अचानक दरारें पड़ने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी देखने को मिली। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने फिलहाल ट्रैफिक को भेज दिया है। शिमला की तरफ से चंडीगढ़ आने वाले वाहनों को वाकनाघाट से ही वाया क्वारग और साधुपुल होकर कंडाघाट और चंडीगढ़ की तरफ भेजने के आदेश जारी किये गये हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7224).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago