Categories: हिमाचल

कुल्लू के सेउगी में लोगों को दी कानूनी जानकारियां

जिला कुल्लू के सेउगी में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा ने की। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने कहा कि न्याय प्राप्त करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार हैं। आर्थिक परिस्थितियों के कारण नागरिक को न्याय से वंचित नहीं रखा जा सकता।

गरीब लोगों को सुलभ न्याय प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य में विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, दिव्यांगजनों और आपदा पीड़ित लोगों को फ्री न्याय की व्यवस्था करता है।

उन्होंने कहा की न्याय प्राप्त करने के लिए एक सादे कागज पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अथवा उप मंडलीय विधिक सेवाएं समिति को आवेदन करना पड़ता है। प्राधिकरण इसके लिए अधिवक्ता उपलब्ध करवाता है, जिसका खर्च भी प्राधिकरण वहन करता है।

इस योजना के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए ग्राम पंचायतों में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुफ्त कानूनी सहायता के अलावा मोटर वाहन अधिनियम, पंचायती राज अधिनियम और महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए अधिनियम, मध्यस्थता, लोक अदालत और अन्य कानूनी जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

8 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago