झूला पुल पर दो जिलों की जिंदगियां झूल रही हैं, लेकिन सरकार तक उनकी पुकार नहीं पहुंच रही। यह नाहन रेणुका के सियूं गांव का मामला हैं। जहां प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोग खस्ताहाल तार झूले पर सफर करने को मजबूर हैं।

दरअसल यहां पास के एक गांव में देव जागरण का आयोजन हो रहा था, देवता को गांव तक पहुंचाने के लिए इसी झूले का सहारा लेना पड़ा। क्योंकि बरसात में नदी पार करने के लिए लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है।

एक साथ कई लोगों को दो तारों के सहारे नदी पार करनी पड़ी और इसका दृश्य कितना भयानक है। यह तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उफनती गिरी नदी किसी की भी जान ले सकती है।

झूला पार करते समय अगर थोड़ी सी भी चुक हुई तो मौत तय है। वहीं यहां के लोगों का कहना है कि झूला कई सालों से खस्ताहाल में है, मगर इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई जा रही।

यहां लोग ने कई बार इस गंभीर मुद्दे को उठाया था। लेकिन शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है। शायद शासन प्रशासन यहां बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…