हिमाचल

भगवंत मान की तरह बाकी नेता भी दिखाएं भ्रष्टाचार के खिलाफ साहस: शांता कुमार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाकर जेल भिजवा दिया है। शांता कुमार ने सीएम मान के इस फैसले की तारीफ करते हुए इस साहस भरे फैसले को लेकर उनको बधाई दी है। शांता ने कहा कि भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा शत्रु है। देश के करोड़ों लोग भुखमरी की हालत में और सविधाओं से इसलिए वंचित रहे हैं क्योंकि देश में भ्रष्टाचार है। यदि आज देश में भ्रष्टाचार न होता तो भारत स्वर्ग की तरह होता।

शांता ने कहा कि भ्रष्टाचार महापाप है और इसको मिटाने का काम बहुत बड़ी देशभक्ति और पुण्य का काम है। शांता ने कहा कि ऐसा अच्छा काम कोई भी करे उसकी प्रशंसा करने का साहस होना चाहिए और भ्रष्टाचार करने वाले अपनी ही पार्टी में हों तो उसकी भी विरोध करने की हिम्मत होनी चाहिए। शांता ने का कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सिंघला एक करोड़पति हैं। 6 करोड़ से अधिक उनकी संपत्ति है लेकिन पैसों का पागलपन अब उन्हें जेल में ले गया।

शांता ने बताया कि भाजपा के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष लोखों रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में पकड़े गए थे, उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। उसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठख में मैंने कहा था कि उस घटना से लाखों कार्यकर्ताओं के सिर शर्म से झुक हैं। उनका त्यागपत्र ही काफी नहीं, उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। उस समय अजवानी मुझसे नाराज हुए लेकिन अटल जी ने हाथ के इशारे से यह कहने के लिए मुझे साबाश दी थी। मुझे प्रसन्नता है कि मैंने जीवन भर कहीं पर भी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया।

उन्होंने पूरे देश के नेताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो शानदार काम किया है उसकी प्रशंसा ही न करें उसी की तरह भ्रष्टाचार को उखाड़ फैंकने का साहस भी दिखाएं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

9 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

9 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

9 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

9 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

9 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

9 hours ago