Categories: हिमाचल

20 क्विंटल मक्खन से बनी मां बज्रेश्वरी देवी की पिंडी और 4 क्विंटल मक्खन से बनी भोले बाबा की पिंडी

हिमाचल के जिला कांगड़ा में प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में सात दिवसीय घृत मंडल पर्व मकर संक्रांति से शुरू हो गया। करीब 20 क्विंटल मक्खन से मां की पिंडी का शृंगार किया गया है और इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु कांगड़ा पहुंचे हैं। 20 जनवरी को मक्खन मां की पिंडी से उतारा जाएगा और इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा। मान्यता है कि इस मक्खन रूपी प्रसाद से चर्म रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

घृत मंडल पर्व के संबंध में कहा जाता है कि जालंधर दैत्य को मारते समय मां बज्रेश्वरी देवी के शरीर पर कई चोटें आई थीं और देवताओं ने माता के शरीर पर घृत का लेप किया था। इसी परंपरा के अनुसार  देसी घी को एक सौ एक बार शीतल जल से धोकर उसका मक्खन बनाकर मां की पिंडी पर चढ़ाया जाता है। साथ ही मेवों और फलों की मालाएं भी चढ़ाई जाती हैं। मंगलवार देर रात तक मां की पिंडी पर मक्खन लगाने का काम जारी रहा।

भोले बाबा पर 4 क्विंटल मक्खन का लेप

ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में भोले बाबा की पिंडी का चार क्विंटल मक्खन से शृंगार किया गया। मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। कहते हैं कि मंडी के राजा भीमसेन यहां स्थापित शिवलिंग को मंडी ले जाना चाहते थे लेकिन भोले शंकर ने उन्हें सपने में दर्शन दिए और ऐसा न करने के लिए कहा था। भोले बाबा ने उन्हें दंड स्वरूप शिवलिंग पर मक्खन चढ़ाने के लिए कहा था। तबसे यह परंपरा जारी है। शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह आयोजन हर साल किया जाता है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago