<p>हिमाचल के हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को लाठी से भी तोड़ दिया और प्रतिमा के मुंह पर काला कपड़ा बांध दिया।</p>
<p>बहरहाल, शुक्रवार सुबह जब लोग सैर के लिए निकले तो वह यह नजारा देखकर दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बारे पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और एसडीएम ने गांधी चौक का बारीकी से निरीक्षण किया और शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया।</p>
<p>बता दें कि गांधी चौक हमीरपुर का सबसे व्यस्त चौक है, ऐसे में यहां इस तरह की वारदात को अंजाम देना पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…