हिमाचल

डिपो की राशन गुणवत्ता पर उठे सवाल, जनवादी महिला समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

डिपो के राशन की गुणवत्ता और समय पर इसकी उपलब्धता न होने पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज खाद्य आपूर्ति कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान डिपो में समय पर राशन न मिलने और उसकी गुणवत्ता को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर खाद्य आपूर्ति कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अध्यक्षा फालमा चौहान ने कहा कि एक ओर डिपो में निम्न स्तर का राशन लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है तो वहीं समय पर राशन न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई मर्तबा मशीन लोगों की उंगलियों के निशान स्कैन नहीं करती। ओटीपी भी समय पर नहीं मिलती जिसके चलते उन्हें परेशानी होती है।

वहीं शिमला के नाभा क्षेत्र में एक राशन का डिपो एक माह से बन्द पड़ा है जिसके कारण वहां के लोगों को राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। फालमा चौहान ने कहा कि आज इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इन समस्याओं के निवारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

37 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

48 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago