हिमाचल

राज्यपाल से मिले मालदीव के महालेखाकार, पर्यटन-उद्योग-पर्यावरण पर चर्चा

शिमला: मालदीव के महालेखाकार हुसैन नियाज़ी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

उन्होंने पर्यटन, उद्योग, पर्यावरण, वन सम्पदा, जैव विविधता और लेखा के संबंध में चर्चा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमण्डल का शिमला प्रवास यादगार रहेगा। उन्होंने शिमला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और यहां स्थित धरोहर भवनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेब राज्य के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने प्रदेश में की जा रही प्राकृतिक खेती के संबंध मंे जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक बागवान प्राकृतिक खेती के माध्यम से सेब उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश भर में प्राकृतिक खेती को अपनाने वाला अग्रणी राज्य है। उन्होंने बार्नस कोर्ट भवन जो वर्तमान में राजभवन है, के संबंध में जानकारी साझा की।

इससे पहले राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल को हिमाचली शॉल व टोपी से सम्मानित किया। मालदीव के महालेखाकार हुसैन नियाज़ी ने अपने शिमला प्रवास को ऐतिहासिक बताते हुए राज्यपाल का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी शिमला के महानिदेशक, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

7 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

7 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

7 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

7 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

7 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

7 hours ago