Categories: हिमाचल

जिसे मरा हुआ समझ बर्फ में दफनाकर चले गए साथी, फिर हुआ कुदरत का करिश्मा!

लाहौल स्पीति और जम्मू कश्मीर की सीमा पर शिंकुला दर्रे पर मृत मान कर छोड़ा गया मजदूर आखिर जिंदा निकला। दरअसल जब उसके साथी केलांग से रेस्क्यू टीम लेकर उसका शव लेने वापिस दर्रा पर गए तो उस व्यक्ति की सांस चल रही थी।

रेस्क्यू टीम ने भी जल्द उसे रेस्क्यू कर केलांग अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार देने के बाद उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

बता दें कि भारी बर्फ के बीच 22 मजदूर पैदल ही कारगिल से दारचा गांव पहुंचे थे। शिकुला दर्रे में उनके साथ चल रहे 1 मजदूर की तबियत खराब हो गई और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। साथ चल रहे अन्य लोगों ने उसे मृत मान लिया और उसे वही छोड़ कर वो दारचा गांव पहुंचे, लेकिन वो व्यक्ति करीब 12 घंटे बाद भी माइनस तापमान में जिंदा निकला।

नेपाली मजदूर शशि (55) का शव लाने  शिंकुला दर्रे पर पहुंचे दो नेपाली दीपक खत्री और सोनम ये देखकर हैरान रह गए कि शशि की सांसें चल रही हैं। उन्होंने तुरंत उसे लाकर केलांग अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे कुल्लू  रेफर कर दिया।

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

3 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

26 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

50 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

14 hours ago