Categories: हिमाचल

मनाली पुलिस ने जब्त किए 2 वाहन, प्राइवेट वाहनों में घुमा रहे थे सैलानी

<p>मनाली पुलिस ने प्राइवेट वाहन में टैक्सी का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने प्राइवेट वाहन में सैलानियों को घुमा रहे 2 वाहनों को जब्त कर लिया है। हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन मनाली कई दिनों से पुलिस और प्रशासन से आग्रह कर रही थी कि कुछ लोग प्राइवेट वाहनों का प्रयोग टैक्सी के रूप में कर उनकी रोटी पर डाका डाल रहे हैं।</p>

<p>मनाली पुलिस ने हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को पर्यटन स्थल में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने 2 प्राइवेट जिप्सी को सैलानियों के साथ पकड़ा। पुलिस ने सैलानियों से पूछताछ की तो पता चला कि इन प्राइवेट वाहन चालकों ने सैलानियों से भारी- भरकम रकम पर पैकेज बनाया हुआ था।</p>

<p>ये वाहन चालक सैलानियों को हामटा भी भारी भरकम किराये में ले गए थे। हिम आंचल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुप्त राम मारूति, उपाध्यक्ष जय चंद और महासचिव किशोरी ने बताया कि बहुत से प्राइवेट वाहन टैक्सियों का काम कर उनके कारोबार को चौपट कर रहे हैं। मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सैलानियों को लेकर हामटा गई दो जिस्पीयों को जब्त कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

17 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

40 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago