नादौन में कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रहे पूर्व BJP विधायक

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के पूर्व बीजेपी विधायक विजय अग्निहोत्री पर नादौन का विकास रुकवाने के आरोप लगाए हैं। बटराण में सुक्खू ने कहा कि नादौन में कांग्रेस की जीत बीजेपी के पूर्व विधायक पचा नहीं पा रहे हैं। इसी कारण नादौन में हो रहे विकायकार्यों में अडंगा डाला जा रहा है। पू्र्व विधायक पहले ऐसे नेता हैं जो अपने ही इलाके में विकास होने से रुकवा रहे हैं।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि सत्ता बदलते ही पूर्व विधायक ने यहां के चार स्कूलों को फंक्शनल नहीं होने दिया। लेकिन कांग्रेस इसकी पूरी लड़ाई लड़ेगी और इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर औऱ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से बकायदा बात भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हथोल पुल के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये मंजूर कराए हुए हैं। पुल बनने से लगभग एक दर्जन गांवों को फायदा होना है। इस पर अग्निहोत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर काम शुरू न करने का दबाव बनाया पर बात नहीं बनी।</p>

<p>उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को रुकने नहीं देंगे। विकास निधि से काम कराने के साथ ही वह केंद्र से भी परियोजनाओं के लिए धनराशि ला रहे हैं। जनता को जल्दी ही एसी मिनी सचिवालय की भी सौगात मिलेगी। नादौन अस्पताल को भी जल्दी नया भवन को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 mins ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

24 mins ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

40 mins ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

15 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

16 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

16 hours ago