Categories: हिमाचल

पर्यटक अब मनाली में उठा सकेंगे बंजी जंपिंग का मजा, बनेगी विश्व की दूसरी सबसे ऊंची साइट

<p>पर्यटन नगरी मनाली में अब पर्यटक हवा में छलांग लगाने का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके लिए मनाली में विश्व की दूसरी सबसे ऊंची बंजी जंपिंग साइट निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान का प्रस्ताव सिरे चढ़ गया तो मनाली की दिलकश वादियों में भी हवा में छलांग लगाने का सपना पूरा हो सकेगा। दरअसल मनाली में 186 मीटर की ऊंचाई से शरीर में रस्सी बांध हवा में छलांग लगाने के लिए बंजी जंपिंग का निर्माण करने की योजना है। बता दें कि अभी विश्व की दूसरी सबसे ऊंची बंजी जंपिंग साइट नेपाल के पोखरा में है जिसकी ऊंचाई 160 मीटर है।</p>

<p>अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने मनाली में बंजी जंपिंग के लिए साइट तलाश ली है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। साइट निर्माण वन क्षेत्र में होना है। मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि अभी इस दिशा में विचार चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रदेश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों ही मनाली में स्काई साइकिलिंग और जिप लाइन ट्रैक का भी सफल ट्रायल किया गया है।</p>

<p>बता दें कि बंजी जंपिंग एक प्रमुख एडवेंचर स्पोर्ट्स है जिसमें एक ऊंची जगह से एक बड़ी लोचदार रस्सी के साथ जुड़े रहते हुए कूदना होता है। जब व्यक्ति यहां से कूदता है तो रस्सी खिंचाव के कारण विस्तृत हो जाती है और जब रस्सी वापस सिकुड़ती है तब कूदने वाला ऊपर की और उड़ जाता है। इसी प्रकार कभी ऊपर और कभी नीचे की और तब तक दोलायमान रहता है जब तक कि उसकी सारी ऊर्जा विकीर्ण नहीं हो जाती। विदेशों में यह गतिविधि काफी प्रचलित है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

17 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

24 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

29 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

37 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago