Follow Us:

मंडी जिला कांग्रेस भी कूदी पुलिस अधिकारियों के कथित झड़प विवाद में, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बीरबल शर्मा |

दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बीच झड़प, तमाचा और लात जैसा वाक्या शायद प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे की शुरूआत में भुंतर कुल्लू एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई आगवानी के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कुल्लू लात से मारने के वाक्या सामने आया है। इस घटना का विडियो कुछ की क्षणों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया में आई खबरों में यह भी सामने आया है कि पुलिस अधीक्षक कुल्लू की पहले मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी जो एएसपी रैंक के बताए गए हैं दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और उन्होंने उसे तमाचा जड़ दिया। इससे गुस्साए मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को लात से मार दी। 

हालांकि सोशल मीडिया पर लात मारने का विडियो ही सामने आया है जबकि तमाचे का विडियो अभी तक सामने नहीं आया है। विडियो के अनुसार लात मारने के मौके पर बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी कवरेज करने के लिए मौके पर थे तो पुलिस के अन्य कर्मचारी व लोग भी जोर जोर से चिल्लाने लगे थे कि अरे एसपी को ही मार रहे हैं। इस पर वहां हंगामा होता भी दिख रहा था। 

अब इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी विवाद में कूदने में देरी नहीं लगाई। मंडी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता योगेश सैणी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस प्रदेश में एक आईपीएस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, उसे उससे छोटे रैंक का अधिकारी लात मार रहा है उस प्रदेश में आम आदमी कितना सुरक्षित होगा। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोल दिया है। कुछ भी हो कुछ ही पलों में यह वाक्या पूरे प्रदेश के लोगों की जुवां पर आ गया और इसे लेकर एक सनसनी जैसा माहौल भी बन गया है। अब सच्चाई क्या सामने आती है इसका इंतजार लोग कर रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री व इस वाक्या से जुड़े अधिकारियों के ब्यान सामने आने से ही मामले का पटाक्षेप हो पाएगा।