Categories: हिमाचल

मंडी: भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली NH समेत जिला की करीब 32 सड़कें भूस्खलन से प्रभावित

<p>मंडी जिला में भारी बारिश से वीरवार को चंडीगढ़- मनाली एनएच समेत जिला की करीब 32 सडक़ें भूस्खलन के कारण प्रभावित रही। थुनाग में मलबे की चपेट में आकर एक निर्माणाधीन मकान के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। जबकि गोशाला ढ़ह गई है। मवेशी बाल बाल बचे हैं। एनएच सात मील के पास सुबह साढे पांच बजे भूस्खलन से बंद हो गया। सुबह 11 बजे के करीब एनएच बहाल कर दिया गया। लेकिन दोपहर 12 बजे फिर से मार्ग बंद हो गया। जिससे सडक़ पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। बड़े बड़े पत्थर गिरने से कई जगह से सडक़ क्षतिग्रस्त भी हुई है। भूस्खलन होने के बाद इसे करीब एक बजे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। इस दौरान कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया कटौला-बजौरा के रास्ते भेजा गया।</p>

<p>वीरवार को जिला भर में 32 सडक़ मार्ग भूस्खल से बाधित रहे। सांय तक जिन्हें बहाल करवा दिया गया। केवल चार मार्ग बहाल होना शेष रहे हैं। यह मार्ग मंडी-अनकैंची,-कुशमल कोटली, सनारली-शंकर देहरा वाया रायगढ़ जंजैहली और सुरसी काहन- नांदला-चन्याण-जस्सल मार्ग बाधित चल रहे हैं। अधिशाषी अभियंता लोनिवि मंडी सुरेश कुमार धीमान ने इसकी पुष्टि की है।</p>

<p>इधर, सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थुनाग में बारिश के कारण मथुरा देवी पत्नी लाभ सिंह के निर्माणाधीन मकान व बुद्धिराम पुत्र मनी राम की गोशाला के पीछे से भारी भूस्खलन होने से भारी भारी नुकसान हुआ है। मथुरा देवी को करीब 3 लाख और बुद्धि राम के गौशाला में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गौशाला से समय रहते पशुओं को बाहर निकाल दिया गया था। जिससे नुक्सान नहीं हुआ है।</p>

<p>एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में लोनिवि बंद सडक़ों को बहाल करने में जुटा है। सराजघाटी में लंबाथाच-शीलहिबागी-कलहनी और चियूनी -शैटाधार सडक़ें अवरुद्ध रही। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता बलबीर ठाकुर ने बताया कि जेसीबी और मजदूर सडक़ बहाली में जुटे हैं। मंडी जिला के पधर उपमंडल की उरला पंचायत के कोटरोपी गांव में भी बारिश से एक गौशाला ढह गई। गौशाला में बंधे मवेशियों को लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। भारी भरकम मलबा आने से गौशाला की चार दिवारी को भी नुकसान पहुंचा। पीडि़त परिवार ने गौशाला निर्माण हेतु आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पंचायत प्रधान ममता मित्तल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

2 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

3 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

3 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

6 hours ago