Categories: हिमाचल

मंडी: सरकारी डॉ. ने अपनी जेब से 12 लाख खर्च कर खरीदे उपकरण, अब 2 लाख के खर्च वाला ऑपरेशन हो रहा फ्री

प्रदेश सरकार मरीजों को जो सुविधा नहीं दे पाई वह सुविधा अब जोनल अस्पताल मंडी में 35 साल के युवा डॉ. उदय भानु राणा उपल्बध करवा रहे हैं। डॉ. उदय भानू ने अपनी जेब से 12 लाख खर्च कर लैपरोस्कोपिक उपकरण खरीदा है जिससे महिलाओं के गर्भाशय का ऑपरेशन दूरबीन तकनीक से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में पहली बार दो महिलाओं की सफल सर्जरी करके इतिहास रच दिया। बताया गया कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी की गई। इस ऑपरेशन की खास बात यह है कि मरीज 20 दिनों में सामान्य हो जाता है। हालांकि उन्होंने पहले इस उपकरण को खरीदने के लिए सरकार से मांग की थी लेकिन अभी तक सरकार द्वारा उन्हें यह उपकरण उपलब्ध नहीं करवाया गया।

वहीं, दूरबीन तकनीक से गर्भाश्य आपरेशन करने वाला जोनल अस्पताल मंडी प्रदेश का पहला सरकारी जोनल अस्पताल बन गया है। बता दें कि निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन का खर्चा करीब दो लाख रुपए तक रहता है, जबकि स्वास्थ्य कार्ड धारक मरीजों को यह सुविधा बिलकुल फ्री मिल रही है। यही नहीं, डॉ. उदय भानु राणा ने खुद करीब तीन लाख रुपए खर्च कर दूरबीन तकनीक से ऑपरेशन करने के लिए ट्रेनिंग तक की, जिसे डाक्टरी भाषा में लैपरोस्कोपी मिमिमल इनवेसिव सर्जरी कहते हैं।

जोनल अस्पताल मंडी में ही तैनात सीनियर कंस्लटेंट डॉ. संदीप राठौर ने भी अपने खर्च पर यह ट्रेनिंग की थी और अपनी जेब से करीब तीन लाख रुपए खर्च कर कमला नेहरू अस्पताल में दूरबीन तकनीक से आपरेशन करने के लिए उपकरण खरीदे थे। अब डॉ. संदीप राठौर और डॉ. उदय भानु मिलकर दूरबीन तकनीक से जोनल अस्पताल मंडी में आपरेशन कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

5 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

5 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

6 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

6 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

6 hours ago