एलोवेरा का सेवन है चेहरे के लिए फायदेमंद

कुछ लोग एलोवेरा को एक दवाई भी मानले हैं। कई रोगों के लिए और एलोवेरा के ऐसे ही अनेक गुणों के कारण इसे ब्यूटी प्रोडक्टस में भी इस्तेमाल किया जाता है। आजकल कई लोग एलोवेरा का सेवन अपने चेहरे को दाग धब्बों से मुक्त, पिंपल, कील मुंहासे से दूर, गोरा और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते रहते हैं जबकि कुछ घरेलू नुस्खे और उपाय ऐसे भी हैं जिसके इस्तेमाल से हम अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। अपने चेहरे को बेदाग और आकर्षक बना सकते हैं।

एलोवेरा एक ऐसा औषधि है जो हमारे सभी तरह के स्वास्थ की काफी बेहतर तरीके से देखरेख करता है। एलोवेरा का सेवन करने से पेट से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जाती है। ये बालों के लिए भी रामबाण का काम करता है। साथ ही आपके चेहरे को बेदागनुमा खूबसूरती प्रदान करने में अमृत का काम करता है। एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाकर आप अपनी त्वचा को गोरा और स्वस्थ बना सकते हैं। इसके फायदे अनेक हैं और इसे लगाने का तरीका भी बहुत ही ज्यादा आसान है।

एलोवेरा आपके स्किन के लिए नेचुरल स्किन मॉश्चराइज़र का काम करता है। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी आती है साथ ही त्वचा को पोषण भी मिलता है।

ये आपके चेहरे से धूल-मिट्टी, डेड स्किन और गंदगी को साफ करने में काफी मददगार होता है। इससे आपका स्किन ग्लो करने लगता है और आकर्षक दिखता है।

एंटी एजिंग गुण से भरपूर एलोवेरा में एंटीआक्सीडेंट की मात्रा भी मौजूद होती है जो आपके चेहरे से झुर्रियों को हटाने में काफी मददगार होता है।

एलोवेरा जेल के नित्य इस्तेमाल से आप लंबे समय तक जवान और खूबसूरत दिख सकते हैं।

त्वचा से सनबर्न की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी एलोवेरा जेल काफी महत्वपूर्ण योगदान निभाता है।

चेहरे को पिंपल मुक्त और बेदाग बनाने में एलोवेरा रामबाण का काम करता है।

चेहरे से मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल काफी अच्छा होता है। इससे स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता।

शरीर के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए भी एलोवेरा जेल काफी हद तक मददगार होता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

होठों को मुलायम और गुलाब जैसा खूबसूरत बनाने में भी एलोवेरा जेल काफी असरदार होता है।

एलोवेरा वैसे तो ठंडक देता है और आपकी खूबसूरती के लिए भी उतना ही अच्छा है। साथ ही हर मौसम में इसका उपयोग किया जा सकता है। एलोवेरा के पत्तों में A, B1, B2, B3, B6, B12, सी, ई और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी एलोवेरा के पत्तों को प्रकृति की प्रभावशाली जड़ी- बूटी माना जाता है। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए छोटी-मोटी चोट, कटे या जले पर या कीड़े के काटने पर फर्स्ट-एड की तरह एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

3 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

3 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

3 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

4 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

4 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

4 hours ago