हिमाचल

मंडी: हणोगी में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फोरलेन की 8वीं सुरंग के दोनों छोर मिले

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पंडोह बाय पास टकोली फोरलेन प्रोजेक्ट की आठवीं सुरंग के दोनों छोर आज मिल चुके हैं। इस कार्य को एफकॉन कंपनी कर रही है। लगभग तय समय के अनुसार इस सुरंग के कार्य को पुरा कर लिया गया है। अब इस प्रोजेकट में सिर्फ दो सुरंगों का मिलना शेष बचा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। आज ब्रेक थ्रू हुई। हणोगी से दवाडा तक इन दोनों सुरंगों की लंबाई मिलाकर लगभग 2200 मीटर है। दोनों तरफ से कंपनी के इंजीनियरों द्वारा इस सुरंग के कार्य को अंजाम दिया। इस कार्य मे सेफ्टी संबंधी सभी नियमों का पालन किया गया।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर.के. सिंह ने बताया कि आज हमने अपने फोरलेन प्रोजेक्ट में बन रही आठवी सुरंग का ब्रेक थ्रू किया है। इस सुरंग में तकनीकी दिक्कते बहुत आई पर पर फिर भी इन कठिनाइयों का सामना करते हुए इस कार्य को पूरा किया गया। इस प्रोजेक्ट में 10 सुरंगों का निर्माण होना है। बाकी बची 2 सुरंगों का कार्य भी जारी है। जल्द से जल्द इस प्रोजेकट को पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए हमारी कंपनी के इंजीनियरों व मजदूरों ने बहुत मेहनत की है।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने हणोगी टनल के साइट इंचार्ज देविंदर राणा और दवाडा साइट इंचार्ज विनोद ठाकुर व उनकी समस्त टीम की उत्कृष्ट कार्यो के लिए पीठ थपथपाई है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे एनएचएआई कि तरफ से साइट इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने बटन दबाकर ब्लास्ट किया और सुरंग के दोनों छोर आपस मे मिल गए। नरेंद्र कुमार ने इस मौके पर समस्त एफकॉन,शाहपुरजी व आई कंपनी के अधिकारियों को बधाई दी है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago