<p>कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी को देखते हुए पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है जिससे इन पहाड़ों से जुड़े नदी नालों में पानी बढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए मंडी जिले में ब्यास नदी पर बने पंडोह बांध से भी कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। पंडोह बांध में जल स्तर बढ़ जाने से अब उसे कभी भी ब्यास नदी में छोड़ा जा सकता है। इससे नदी में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। </p>
<p>बीबीएमबी यानि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारी अभियन्ता यान्त्रिक विद्युत मंडल राजेश हांडा ने पंडोह बांध के नीचे ब्यास की ओर व नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह न तो खुद नदी के आसपास जाएं न अपने बच्चों या मवेशियों को ही जाने दें ताकि कोई अनहोनी न हो।</p>
<p>उन्होंने बताया कि बीबीएमबी प्रशासन इस की अधिक जानकारी लाउड सपीकर के माध्यम से भी दी रही है। जनता को समय रहते सतर्क किया जा रहा है। इस की जानकारी उपायुक्त जिला कांगडा , मंडी , हमीरपुर को फैक्स के माध्यम से दे दी गई है।</p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…