हिमाचल

मंडी: घर में बैठी वृद्धा पर बंदरों का हमला, बुरी तरह घायल किया

मंडी शहर में बंदरों के हमले की वारदातें लगातार बढ़ रही है। कई लोगों पर हमला करके ये बंदर उन्हें अपंग बना चुके हैं। सोमवार को मंडी शहर के थनेहड़ा मुहल्ला में 81 साल की संतोष कुमारी पर बंदरों ने उस समय हमला बोल दिया जब वह अपने घर की गैलरी में कुर्सी लगाकर बैठी थी।

परिजनों के अनुसार दोपहर 1 बजे अचानक चार पांच बंदरों का झुंड आया और उसने एक दम से संतोष कुमारी पर हमला बोल दिया। जब तब उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर घर के दूसरे लोग उसकी मदद को दौड़ते तब तक बंदरों ने उसके हाथ, पीठ समेत कई जगह से काट कर लहुलुहान कर दिया । यही नहीं उसे बचाने के लिए निकले परिवार के दूसरे लोगों पर भी ये बंद झपटे।

बड़ी मुश्किल से इन्हें भगाया गया और घायल संतोष कुमारी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका उपचार किया गया व रैबीज का टीका लगाया गया। इस हमले से संतोष कुमारी बुरी तरह से डर गई है।

गनीमत यह रही कि उम्र ज्यादा होने के कारण वह तेजी से भाग नहीं पाई अन्यथा गिरने के कारण जानी नुकसान भी हो सकता था। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि वह इन खतरनाक हो चुके बंदरों का कोई इलाज करे। साथ ही घायल संतोष कुमारी को भी मदद दी जाए।

Kritika

Recent Posts

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

59 mins ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

16 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

16 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

16 hours ago