हिमाचल

मंडी सांसद की चुन्नौतियां पहाड़ जैसी विशाल, अभी भी कई इलाके बेहाल !

हर लोकसभा की अपनी-अपनी चुनौतियां हैं, पर मंडी के सांसद की चुन्नौतियां इस लोकसभा क्षेत्र जितनी ही बड़ी हैं। हिमाचल के आधे हिस्से में फैले इस संसदीय क्षेत्र में उम्मीदवारों को सुंदरनगर से लाहौल और भरमौर से किन्नौर तक के लोगों की उम्मीदों के ऊपर खरा उतरना पड़ता है।

इस संसदीय क्षेत्र में कुछ इलाके इतने दुर्गम हैं कि आज भी लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकि मूलभूत सुविधाओं के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता है। चिनाब, व्यास और सतलज जैसी विशाल नदियों के कारण आज भी बंजार, उदयपुर, स्पीति, पांगी और किन्नौर के कई गांव सड़कों का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि इस संसदीय क्षेत्र में आने वाले अधितकतर जिलों में साक्षरता दर प्रदेश की साक्षरता दर 83.78 प्रतिशत से कम ही है।

वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो हाल ही में बंजार तहसील के सिउंड गांव की एक गर्भवती महिला को 5 किलोमीटर कुर्सी पर बैठा कर अस्पताल पहुंचाना पड़ा था। ऐसा ही वाक्या सैंज घाटी के शक्ति गांव में भी हुआ था।

जनजातीय मुद्दों को लेकर भी यहां के लोकसभा सांसद को सजग रहना पड़ता है। अगर वे इस मुद्दे पर सक्षम न रहें तो किन्नौर, लाहौल स्पीति और पांगी के कल्चर की नुमाइंदगी देश की संसद में कौन करेगा ? सामरिक दृष्टि से भी ये क्षेत्र बहुत महत्वपुर्ण है।

और तो और जनजातिय क्षेत्रों में कम जनसंख्या होने के कारण इन इलाकों में महामारियों के कारण आबादी खत्म होने का डर हमेशा रहता है। कोरोना काल में भी इस समस्या का सामना करना पड़ा था। पांगी, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बाहरी लोगों के आने पर रोक तक लगानी पड़ी थी। वहीं

सामरिक दृष्टी से भी ये संसदीय क्षेत्र अहम है। आपको बता दें कि प्रदेश की 260 किलोमीटर लंबी चीनी सीमा इसी संसदीय क्षेत्र में पड़ती है। यहीं से होकर मंडी मनाली लेह रोड गुजरता है और प्रस्तावित बिलासपुर मंडी लेह रेलमार्ग का अधिकतर हिस्सा भी इसी लोकसभा क्षेत्र से होकर जाएगा।

चीन के साथ बढ़ती सरगर्मियों का यहां पर एकदम से प्रभाव पड़ता है। चुनौतियां तो बहुत हैं पर यहां के वाशिंदों को अभी भी उस सांसद की तलाश है जो कल्चर से लेकर चीन के मुद्दों को देश के सामने रख सके।

 

Samachar First

Recent Posts

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

44 mins ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

2 hours ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

2 hours ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

2 hours ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

2 hours ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

3 hours ago