पॉलिटिक्स

रोजगार देने की बजाय नशे को बढ़ावा दे रही सरकार: अलका लांबा

हिमाचल में मंडी लोकसभा सहित 4 उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच प्रदेश में सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर देश-प्रदेश में नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा को लेकर सरकार को विफ़ल करार दिया। उन्होंने गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर मिली हजारों करोड़ की हीरोइन मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है। पंजाब में राजनीतिक उठापटक और सिद्धू के इस्तीफ़े पर सवालों को टालते हुए अलका लांबा ने कहा कि ये पार्टी का आंतरिक मामला है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल के दो बड़े चेहरे नड्डा और अनुराग ठाकुर बैठे हुए हैं। उनके प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी के पोर्ट पर 3 हजार किलोग्राम हेरोइन पकड़ा गया है। जिसकी सप्लाई हिमाचल तक पंहुच गई। हिमाचल पुलिस ने भी 3 सौ किलो ड्रग्स पकड़ा है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में बेरोजगार लोगों को नशे का शिकार बनाया जा रहा है। प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों में प्रदेश की जनता को इसका जवाब देना है। मोदी सरकार के दौरान पुलवामा हमले में आरडीएक्स कहां से आया सरकार इसका जवाब अभी तक नहीं दे पाई।

अलका लांबा ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने रोजगार देने के बजाए नशे को बढ़ावा दिया है। शिमला पुलिस ने जनवरी से सितंबर तक नशे के खिलाफ 187 मामले दर्ज किये है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन इसमें सफल न होने पर देश में नशे का कारोबार बढ़ाया जा रहा है ताकि युवा रास्ते से भटक जाए और अपना हक न मांग सके। कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के अधीन आयोग बनाकर से इस सारे प्रकरण की जांच की मांग करती है।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

6 mins ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

8 mins ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

9 mins ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

11 mins ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

13 mins ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

14 mins ago