हिमाचल

पाकिस्तान की जेलों में बंद गूंगे-बहरे भारतीय, पहचान कर रहा मंडी पुलिस विभाग

पाकिस्तान की जेलों में बंद गूंगे बहरे भारतीय नागरिकों की ख़बर है। इसके लिए देश भर में पुलिस जनता से सहयोग मांग कर अपनों की पहचान करने को कह रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मंडी में ये सूचना पहुंची है और पुलिस इस पर काम कर रही है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इन चित्रों में कोई आपकी पहचान वाला हो तो सहयोग करें। पाकिस्तान की जेलों में नजरबंद गूंगे बहरे भारतीय कैदियों की पहचान को लेकर इस समय पूरे देश भी एक अभियान चला है। इसी के तहत मंडी जिले और प्रदेश के नागरिकों से भी सहयोग मांगा गया है। गृह एवं विदेश मंत्रालय भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक, मण्डी को यह आदेश जारी किया गया है कि वर्तमान में 18 भारतीय नागरिक, जो कि मानसिक रूप से बैहरे एवं गूंगे हैं तथा पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में नजरबंद कैदी हैं ।

इस सम्बन्ध में इन भारतीय नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए गृह एवं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आग्रह किया गया है कि आप अपने-अपने जिला के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत उनकी पहचान हेतु अभियान चलायें। अत: अगर सूचना एवं पहचान की पुष्टि होती है तो तुरंत जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 01905-223374 पर संपर्क करें. ताकि इन 18 भारतियों की पहचान होने पर उन्हें भारत देश में प्रत्यावर्तन करने के लिए कउंसिलर असैस्स प्रदान किया जा सके।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

43 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago